Morbi Bridge Collapse- प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ किया मोरबी घटनास्थल का दौरा, घायलों का जाना हालचाल||

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ मोरबी में घटनास्थल का दौरा किया. पीएम मोदी ने यहां में उन लोगों से भी मुलाकात की, जिन्होंने पुल टूटने के कारण मच्छू नदी में गिरे लोगों को बचाने में मदद की थी. प्रधानमंत्री इसके बाद मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचे और यहां घायलों का हालचाल जाना. प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद एसपी ऑफिस पहुंचे.

इसके बाद उन्होंने बचाव अभियान में जुटे सुरक्षा और राहत कर्मियों से मुलाकात की और गुजरात के गृहमंत्री से वस्तुस्थिति को समझा. इसके बाद वह एक्सीडेंट साइट से सीधे अस्पताल गये और पुल हादसे में बचे घायलों से मुलाकात की.

अस्पताल में घायलों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने भर्ती सभी घायलों से उनका हालचाल पूछा. एक घायल महिला सविता बेन ने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे पूछा कि आप कैसे हो? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं अच्छी हूं. फिर पीएम ने पूछा कि आपको कहां चोट आई है, जवाब मिलने के बाद उन्होंने कहा कि आप जल्दी अच्छे हो जाओगे. दो मिनट खड़े रहने के बाद वह दूसरे घायल के पास चले गये.

हवाई सर्वेक्षण भी किया-

प्रधानमंत्री मोदी ने मोरबी पहुंचने पर घटनास्थल में लैंड करने से पहले जगह का हवाई सर्वेक्षण किया. अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को हादसे के बाद राहत अभियान के बारे में जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने मौके पर पहुंचने से पहले इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया. यह पुल दरबारगढ़ पैलेस को स्वामीनारायण मंदिर से जोड़ता था. प्रधानमंत्री दरबारगढ़ पैलेस पहुंचे जहां अधिकारियों ने उन्हें हादसे की जानकारी दी और पुल गिरने के संभावित कारणों के बारे में बताया.

और पढ़े  तुलसी गबार्ड का दावा- सामने आया कोरोना से जुड़ा खौफनाक सच, डॉक्टर फाउची ने की थी मौत के वायरस की फंडिंग

Spread the love
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नायडू ने किया देश की सबसे बड़ी निजी सोने के खदान का उद्घाटन, 144 करोड़ के राजस्व का अनुमान

    Spread the love

    Spread the loveआंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले का जोंनागिरी इलाका अब देश के गोल्ड मैप पर अपनी खास पहचान बनाने जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू यहां देश…


    Spread the love

    पद्म भूषण सम्मान मिलने के बाद भावुक हुईं याग्निक, गायिका ने दी सेहत को लेकर अहम जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveसिंगर अलका याग्निक अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने पद्म भूषण सम्मान मिलने पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *