अयोध्या- रामलला के दर्शन व आरती के समय में हुआ परिवर्तन, डेढ़ घंटे ज्यादा होंगे रामलला के दर्शन पूजन.

Spread the love

पहली पाली में 30 व दूसरी पाली में 60 मिनट का समय बढ़ाया गया है। अब सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक व दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक रामलला के दर्शन होंगे।


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामभक्तों की सुविधा के लिए दर्शन अवधि में एक घंटा 30 मिनट की बढ़ोत्तरी कर दी है। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने बताया कि ठंडी के मौसम में प्रतिवर्ष परिवर्तन होता ऐसा ही इस बार भी हुआ है।सुबह 6:30 बजे मंदिर खुल जायेगा और 11-30 तक चलेगा। 11-30 बजे फिर भोग लगेगा।भोग लगने के बाद 12 बजे मंदिर बंद हो जायेगा। दूसरी पाली में मंदिर खुलेगा 2 बजे।2 बजे से 7-30 बजे तक दर्शन चलेगा।इसके बाद फिर पूजा अर्चना होगी और 8 बजे आरती होगी।यह समय बढ़ाया गया जो कि 29 अक्टूबर से लागू होगा।भक्तजन अब परिवर्तित समय के अंदर आकर दर्शन पूजन करें।
आरती में शामिल होने के लिए भक्तों को पास जारी किया जाएगा। यह पास श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय से भक्तों को प्राप्त होगा। सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद पास धारक आरती में शामिल हो पाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की
  • Related Posts

    UP- हाईकोर्ट- पांच माह से अधिक के गर्भस्थ शिशु को व्यक्ति माना जाएगा, मौत पर अलग मुआवजा देने का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि पांच माह से अधिक उम्र के गर्भस्थ शिशु को भी कानून की नजर में एक व्यक्ति…


    Spread the love

    ईद के दिन गौ-रक्षक बाबा चंद्रशेखर की मौत पर बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम,वाहनों की लगीं लाइन 

    Spread the love

    Spread the loveईद वाले दिन मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद उबाल है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त जन-आक्रोश देखने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *