Road accident- प्रयागराज में तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, 6 लोगों की मौत,विंध्याचल दर्शन को जा रहे थे सभी..

सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा कार बृहस्पतिवार की सुबह बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में टवेरा कार में सवार एक ही परिवार की 4 महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जान गंवाने वालों में एक बालिका भी शामिल है हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।<strong>Road accident- प्रयागराज में तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, 6 लोगों की मौत,विंध्याचल दर्शन को जा रहे थे सभी..</strong> एक घायल की मौत एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। हंडिया टोल प्लाजा के पास हादसा सुबह करीब 6:40 पर हुआ । टवेरा गाड़ी क्रमांक यूपी 78 बीक्यू 3601 से ग्राम सराय लाल उर्फ शिवगढ़ थाना सोरांव जिला प्रयागराज से चलकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा हड़िया टोल प्लाजा से पहले बिजली के पोल से टकराने के कारण अनियंत्रित हो गई । जिससे मौके पर 4 महिला, 01 बेटी की कुल ,पांच की मौत हो गई।मृतकों में रेखा पत्नी संजय अग्रहरी,रेखा पत्नी रमेश, कृष्णा देवी पत्नी श्यामलाल,कविता पत्नी दिनेश और एक वर्ष की कुमारी ओजस शामिल हैं। घायलों में उमेश पुत्र श्यामलाल, प्रिया पत्नी उमेश, गोटू पुत्री रमेश, ऋषभ पुत्र राम सजीवन अग्रहरि, चालक इरशाद समस्त निवासी शिवगढ़ को उपचार हेतु सीएचसी उपरदहा भेजा गया है। शवों को एंबुलेंस से एसआरएन मर्चरी के लिए भिजवा दिया गया है।

और पढ़े  ट्रेड शो में दिखी UP की बदली तस्वीर: एके-203 से ब्रह्मोस तक आकर्षण का केंद्र, पिस्टल व बुलेट प्रूफ जैकेट भी
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…