उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव : 20 जिलों में तीसरे चरण का मतदान आज, साढ़े तीन लाख उम्मीदवार अजमायेगे अपनी किस्मत.

खबर विस्तार


पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में लगभग साढ़े तीन लाख उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हो जाएगी। इस दौरान 3,05,71,613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में आज वोट डाले जाएंगे। इस चरण में लगभग साढ़े तीन लाख उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हो जाएगी। इस दौरान 3,05,71,613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस महकमे ने पूरी तैयारी कर ली है। तीसरे चरण के चुनाव के लिए रविवार देर रात तक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होती रहीं। 
राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार इस चरण में जिला पंचायत सदस्य की 746 सीटों के लिए 10,627 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18,530 सीटों के लिए 89,188 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान की 14,379 सीटों के लिए 1,17,789 उम्मीदवार तथा ग्राम पंचायत वार्ड की 1,80,473 सीटों के लिए 1,34,510 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। तीसरे चरण का मतदान में 20 जिलों की करीब 2.14 लाख सीटों पर 3.52 लाख से अधिक उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा। इस चरण में मतदान के लिए 49,789 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

इन जिलों में डाले जाएंगे वोट 
अमेठी, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, चंदौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बलिया, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, शामली, सिद्धार्थनगर और हमीरपुर.

और पढ़े  मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा: 590 दिन बाद सौरभ को इंसाफ, 126 तारीखें, 22 गवाह, हत्या से मृत्युदंड तक टाइमलाइन
  • Related Posts

    UP- क्या 19 अक्तूबर को महानवमी पर बंद रहेंगे प्रदेश के स्कूल-कॉलेज, CM योगी तक पहुंची मांग

    शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 19 अक्तूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने इस…

    अयोध्या- हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले—‘ निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’

      हनुमानगढ़ी से जुड़े तंत्र-मंत्र के नाम पर एक महिला से कथित ठगी के मामले में विवेकानंद दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी…