संगोष्ठी समारोह में पधारी सांसद रीता बहुगुणा जोशी का भाजपा नेत्री ने किया भव्य स्वागत।

संगोष्ठी समारोह में पधारी सांसद रीता बहुगुणा जोशी का भाजपा नेत्री ने किया भव्य स्वागत।

भव्य अभिनंदन एवं संगोष्ठी समारोह में पधारी उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद प्रयागराज प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी जी का जनपद अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी की जिला शोध प्रमुख मधु पाठक ने किया भव्य स्वागत,सांसद प्रोफेसर रीता जोशी ने सर्वप्रथम श्री हनुमान गढ़ी व राम लला का दर्शन पूजन कर श्रीमती मधु पाठक के बेनीगंज स्थित आवास पर भव्य अभिनंदन एवं संगोष्ठी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई सांसद रीता जोशी का लोक गायक शशिकांत मिश्रा व शिवाकांत मिश्रा ने अपनी टीम के साथ संगीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया मुख्य अतिथि सांसद प्रो.जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को समान अधिकार दे रही है व लड़कियों का लिंगानुपात पूर्व की अपेक्षा काफी बढ़ा है,महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी कार्यशैली का बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है,साथ ही कहा की अयोध्या आज विश्व के मानचित्र पर अंकित हो चुकी है,व इस बार दीपोत्सव में 17 लाख दीए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है,जो कि हम सब के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम की आयोजक मधु पाठक ने मुख्य अतिथि का स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय सांसद जी ने महिलाओं के हक और हुकूक की लड़ाई हमेशा लड़ी क्षेत्र में दबी कुचली महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य किया है,व बताया कि भारतीय जनता पार्टी बिना भेदभाव किए सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचा रही है,कार्यक्रम मे 182 महिलाएं और 90 पुरुषों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया, सदस्यता ग्रहण करने वालों में विनय पांडे, कपिल, नीरज,भोजराज जोशी, अमन तिवारी,मोनू सिंह,सतीश सिंह,शिवम पांडे,भोलानाथ तिवारी,सुधीर,विवेक सिंह,दीपू पांडे, राजवंत सिंह,हर्षित,अखिलेंद्र सिंह, लाले पाठक,व महिलाओं में मुख्य रूप से लीलावती पांडे, सीमा पांडे,मोहिनी,गीता मिश्रा, निर्मला पाठक,आरती सिंह,मालती सिंह,अंजना विश्वकर्मा,करुणा पांडे,मोना गुप्ता,प्रिया यादव,पुष्पा देवी,बिंदु सिंह,सीता जयसवाल,सावित्री सिंह,सहित सैकड़ों महिलाओं,पुरुषों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया,सदस्यता लेने वालो को माननीय सांसद ने पार्टी का अंगवस्त्र भेंट स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन तिवारी मंदिर के महंत श्री गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोज मिश्रा, पूर्व प्रधान शिव बहादुर दुबे, उषा पाठक,अमिता दुबे,अंकित दुबे, सूरज मिश्रा,मोहित,डॉ कनक बिहारी पाठक, राजकुमार वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

और पढ़े  UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…