सीएम योगी फिर एक बार अयोध्या दौरे पर,रामानुजाचार्य की मूर्ति क्या करेंगे अनावरण।

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से अयोध्या दौरे पर रहेंगे।
अम्मा जी मंदिर में रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनवरण करने के साथ हर्षण कुंज में हो रही रामकथा में भी शिरकत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामानुजाचार्य की जयंती के अवसर पर अयोध्या स्थित अम्मा जी म़दिर में रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करने के लिये कल अयोध्या आ रहे हैं।दिन के लगभग 12-40 बजे मुख्यमंत्री रामकथा पार्क अयोध्या पहुंचेंगे वहाँ से सीधे वह राम जन्मभूमि परिसर जायेंगे जहां रामलला का दर्शन करने के साथ ही वह मंदिर निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करेंगे।वहां से बजरंग बली का आशीर्वाद लेने के लिये मुख्यमंत्री हनुमान गढ़ी जायेंगे।इसके बाद वह अम्मा जी मंदिर पहुँचेंगे जहाँ वह रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे।इसके बाद वह हनुमिन गुफा के पास स्थित हर्षण कुंज में चल रही रामकथा में शामिल होंगे।अम्मा जी मंदिर के महंत यदुगिरी यतिराज नारायण रामानुज जीयर स्वामी ने बताया कि रामानुजाचार्य की जयंती वर्ष के अवसर पर अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।जिसमें देश के सभी साधू संत एवं गणमान्य जन हिस्सा ले रहे हैं।कल के कार्यक्रम में मुख्यता गुरुदेव रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण होना है।मूर्ति का अनावरण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या आ रहे हैं।इसके साथ अयोध्या सहित देश भर से लगभग पांच सौ सम्मानित साधू संत हिस्सा लेंगे।वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वह हर्षण कुंज में चल रही कथा में हिस्सा लेंगे।हलाँकि इस बात के भी कयास लगाये जा रहे हैं कि दीपत्सव का समय करीब है इसलिये मुख्यमंत्री राम की पैड़ी पहुंचकर दीपोत्सव की तैयारियों का भी जायजा ले सकते हैं

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा घोटाले में कांग्रेस की एंट्री: युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने थाने में दी तहरीर, जांच पूरी होने तक ट्रस्टियों की शक्तियां सीज करने की मांग

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर…


    Spread the love

    अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *