दुष्कर्म के बाद धमकी: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला अधिवक्ता से किया दुष्कर्म, अब दे रहा वीडियो वायरल करने की धमकी

Spread the love

मैनपरी

एक महिला अधिवक्ता के साथ पीएसी के सिपाही ने शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज न करने के बाद पीड़ित महिला ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना दन्नाहार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती वर्तमान में शहर की एक कॉलोनी स्थित मकान में किराये पर रहती है। उसने बताया कि कुछ समय पहले वह जब एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी, तब फेसबुक पर प्रियांशू पुरोहित की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। प्रियांशू आगरा के तिलपुरा जैतपुर कलां का रहने वाला है। बातचीत के दौरान 22 नवंबर 2020 को उसने चैटिंग के दौरान बताया कि वह पीएसी 43वीं वाहिनी एटा में तैनात है। एक जनवरी 2021 को मैनपुरी आने के बाद उसे करहल चौराहा पर मिलने के लिए बुलाया। सहेली के साथ वह मिलने के

फोटो वायरल करने की दी धमकी
कुछ दिन फिर से मिलने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उसकी फोटो आदि वायरल करने की धमकी दी। जून माह में एक रेस्टोरेंट पर मुलाकात हुई। शादी की बात कहते हुए मां से मुलाकात कराई तो कहा कि नवंबर में उसके भाई की शादी हो जाएगी। तब वह भी शादी कर लेगा।

फरवरी 2022 को चुनाव के दौरान प्रियांशु की ड्यूटी मैनपुरी लग गई। छह फरवरी को वह उसे कमरे पर ले गया और नशीले कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए। अगले दिन कहा कि वह शादी करेगा। इसके बाद से ही वह शादी की बात पर टालमटोल करने लगा। जब उससे संपर्क किया तो युवती की मां और बहनोई को भगा दिया। उसे वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देता रहा। जब पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं कि तो उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

और पढ़े  अयोध्या- मौसम बदलने से सेहत पर खतरा,अस्पताल पहुंचे 344 मरीज

Spread the love
  • Related Posts

    शाम 7 बजे सब खत्म, 36 घंटे में कानपुर सेंट्रल को उड़ाने की दूसरी बार मिली धमकी, ये मामला निकला

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा… सब कुछ खत्म हो जाएगा। यह सूचना शुक्रवार की शाम कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर…


    Spread the love

    CM योगी बोले- न बने और न बिके अवैध और जहरीली शराब, होली के दौरान विशेष सतर्कता बरतें

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि आबकारी विभाग होली के दौरान विशेष सतर्कता बरते और अवैध व जहरीली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *