मध्य प्रदेश पुलिस शर्म करो ?……..सागर में मास्क न पहनने के नाम पर पुलिस द्वारा महिला की बर्बर पिटाई शर्मनाक और निंदनीय.

Spread the love

https://newbharat.net.in/wp-content/uploads/2021/05/VID-20210520-WA0032.mp4कोविड पीड़ित महिलाओं तक को दुष्कर्म से न बचा पाने वाली प्रदेश पुलिस उल्टे महिलाओं पर ही कर रही है अपनी वीरता का प्रदर्शन : शोभा ओझा
मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने मास्क न पहनने को लेकर सागर में पुलिस द्वारा की गई एक महिला की बर्बर पिटाई की घटना को निंदनीय, अमानवीय और शर्मनाक बताते हुए कहा है कि एक ओर तो मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार और पुलिस राज्य के कई हिस्सों में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाओं के साथ ही अपनी नाक के नीचे प्रदेश की राजधानी में भी कोविड पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना को रोक पाने में नाकामयाब सिद्ध हो रही है वहीं उल्टे वह निरीह महिलाओं की पिटाई करके ही अपनी वीरता का प्रदर्शन कर रही है।
आज जारी अपने वक्तव्य में एक वायरल वीडियो के आधार पर श्रीमती ओझा ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और प्रदेश पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए आगे कहा कि पूरे संक्रमण काल में कोविड पीड़ित महिलाओं के साथ दरिंदगी और छेड़छाड़ की कई घटनाएं प्रदेश के अनेक हिस्सों में हुईं लेकिन पुलिस और प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता और लापरवाही के कारण ऐसी शर्मनाक घटनाएं आज भी बदस्तूर जारी हैं।
अपने बयान के अंत में श्रीमती ओझा ने कहा कि प्रदेश की पुलिस जो व्यवहार राज्य की महिलाओं से कर रही है दरअसल वह व्यवहार उसे उन अपराधियों के साथ करना चाहिए जो बेखौफ होकर “नारी सुरक्षा” के नारे का मखौल उड़ाते हुए कोविड पीड़ित महिलाओं तक को अपनी हवस का शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

और पढ़े  एच 1बी- H-1B वीजा धारकों की बढ़ेंगी मुश्किलें?, ग्रीन कार्ड मिलना आसान नहीं,अमेरिकी संसद पेश हुआ ये प्रस्ताव

Spread the love
  • Related Posts

    Iran War: टूट गया सीजफायर? ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें, तेहरान में एयरस्पेस बंद, सऊदी में खतरा टला

    Spread the love

    Spread the loveइस्राइल ने दावा किया है कि ईरान ने उस पर मिसाइलों से हमला किया है। अप्रैल की शुरुआत में लागू हुए युद्धविराम के बाद यह पहली बार है…


    Spread the love

    फिलिपींस- तेज भूकंप में 200 से अधिक घायल,पलभर में ढही इमारतें, 4 की मौत

    Spread the love

    Spread the love  फिलीपींस में सोमवार को आए 8.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के पास आए इस भूकंप के बाद…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *