10 दिवसीय श्री राम मंत्र महायज्ञ का शुभारंभ आज से शुरु,भव्य शोभायात्रा निकाली गई

Spread the love

अयोध्या-

जानकी घाट स्थित आदि मैथिल सांख्य पीठ चारुशिला मंदिर में जगद्गुरु रामानंदाचार्य वल्लभाचार्य महाराज के संयोजन में 10 दिवसीय श्री राम मंत्र महायज्ञ का शुभारंभ आज से शुरु हुआ।आयोजन के प्रथम चरण में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये।
जगदगुरु रामानंदाचार्य की माने तो राम मंदिर फैसला आने के बाद अयोध्या में यह पहला ऐसा धार्मिक अनूष्ठान होगा जिसमें देश के कोने कोने से लाखों की संख्या में राम भक्त हिस्सा लेंगे।भारत वर्ष के समस्त महामंडलेश्वर इस आयोजन में हिस्सा लेंगे तो वहीं इस आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिंह चौहान होंगे।मुख्य कार्यक्रम जहां चारुशिला मंदिर जानकी घाट पर होगा तो वहीं कार्यक्रम की विशालता को देखते हुये पूरे जानकी घाट क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर भी इस आयोजन के कार्यक्रम होंगे जैसे रामवल्लभा कुंज पर यत्ज्ञशाला का निर्माण किया गया है तो कथा मंडप बड़ा स्थान जानकी घाट पर बनाया गया है।कार्यक्रम को लेकर सम्पूर्ण अयोध्या को सजाया जा रहा है पूरी अयोध्या की दीवारों पर रामायण कालीन चित्रण करने किया गया है,पूरी अयोध्या में श्रीराम नाम की पताका लहरा रहीं हैं।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *