फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज को लेकर बाहुबली फेम के अभिनेता प्रभास व अभिनेत्री कीर्ति सेनन पहुंची रामनगरी अयोध्या।

Spread the love

फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज को लेकर बाहुबली फेम के अभिनेता प्रभास व अभिनेत्री कीर्ति सेनन रामनगरी अयोध्या पहुंची।यहां सबसे पहले राम जन्मभूमि परिसर विराजमान भगवान श्री रामलला का दर्शन कर बहुचर्चित फ़िल्म का पोस्टर रिलीज का शुभारंभ किया। उनके साथ आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत और फ़िल्म की पूरी टीम भी मौजूद रही।जिसके बाद अयोध्या के सरयू तट स्थित राम की पैड़ी पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ओम राउत के निर्देशन की फिल्म ‘आदिपुरुष‘ का टीजर रिलीज कर दिया गया। फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन लीड रोल में है। ‘आदिपुरुष‘ की कहानी रामायण पर आधारित है। प्रभास ने भगवान राम की भूमिका की है जबकि सैफ अली खान लंकेश बने हैं। बड़े बजट की यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को आयेगी, इसे पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।रामलला का दर्शनपूजन करने के बाद लगभग 8ः30 बजे आदिपुरुष की टीम राम की पैड़ी पहुंची तो टीम का शंख और घंटा घड़ियाल बजाकर स्वागत अभिनंदन हुआ। दीप प्रज्ज्वल के बाद शुरू समारोह में काउंटडाउन शुरू होने के बाद जय श्रीराम के उद्घोष पर पोस्टर लॉन्च हुआ और फिर लेजर शो दिखाया गया तथा निर्माता भूषण कुमार की अनुमति से विशालकाय एलईडी वॉल पर पांच भाषाओं में फिल्म आदिपुरुष का टीजर शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान बार-बार जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा।वही मंच से अभिनेता प्रभास ने प्रभु श्रीराम के धरती को प्रमाण किया।उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं जो मुझे रामलला के दर्शन का मौका मिला।यहां मैं फिल्म की सफलता के लिए रामलला से आशीर्वाद मांगा हूं।बता दें कि इस दौरान प्रभास की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैन्स मौजूद रहे।

और पढ़े  शाहजहांपुर के पत्रकार ने लगाया ये आरोप- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाने के लिए बनाया गया दबाव

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या-जयराम दास जी महाराज की 6वीं पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई

    Spread the love

    Spread the love      रामनगरी अयोध्या में पूज्य संत जयराम दास जी महाराज की 6वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रामलला…


    Spread the love

    अयोध्या- उत्सव नहीं, संकल्प बना जन्मदिवस: सुशील चतुर्वेदी जी ने सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना से रचा प्रेरक इतिहास

    Spread the love

    Spread the loveमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में समाजसेवा, संस्कार और मानवीय संवेदना का एक अनुकरणीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब वरिष्ठ समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *