अंकिता हत्याकांड :क्या है अंकिता हत्याकांड का जम्मू-कश्मीर कनेक्शन, इस युवक ने बताई पुलकित की ये बात।

Spread the love

देहरादून की तहसील यमकेश्वर के गंगा भोगपुर स्थित एक रिजॉर्ट में सेवारत पौड़ी ब्लॉक के श्रीकोट गांव की अंकिता की हत्या के मामले में उसके दोस्त पुष्पदीप ने नया खुलासा किया है। उसने बताया कि जिस दिन अंकिता लापता हुई, पुलकित आर्या ने उसे कॉल पर अंकिता के लिए नई जॉब तलाशने की बात कही थी। कठुआ जिले के नगरी से सटे कल्याणपुर गांव का निवासी पुष्पदीप वीरवार को जांच टीम को सहयोग करने के लिए उत्तराखंड रवाना हो गया। पुष्पदीप ने ही अंकिता की गुमशुदगी पर संदेह जाहिर करते हुए जानकारी उसके परिवार को दी थी। मामले में ट्विटर के माध्यम से पुलिस को भी जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए सुबूत जुटाने शुरू कर दिए थे। पुष्पदीप ने बताया ने बताया कि उसकी अंकिता से दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से एक साल पहले हुई थी। वे लगभग रोजाना नियमित रूप से बात करते थे और अंकिता उसकी अच्छी दोस्त थी।
पुष्पदीप ने बताया कि जिस दिन अंकिता लापता हुई उसी दिन साढ़े आठ बजे उससे बात हुई थी। वो रिजार्ट से कहीं बाहर थी और उसने बताया कि सर ने कुछ जरूरी काम कहा है, कहा था कि कहीं बाहर चलते हैं मूड ठीक हो जाएगा। बकौल पुष्पदीप शाम को वो (अंकिता) रो भी रही थी। ऐसे में संदेह के आधार पर पुष्पदीप ने अंकिता को थोड़ी देर फोन जारी रखने को कहा। लेकिन कुछ देर के बाद अंकिता ने यह कहकर फोन काट दिया कि रूम में पहुंचकर बात करेगी।

और पढ़े  विकास नगर- पाइप में फंसा छह साल का बच्चा: बारिश के दौरान खेल रहा था मासूम, जेसीबी से तोड़कर निकाला गया शव

पुष्पदीप ने बताया कि लगभग चालीस मिनट के बाद पुलकित आर्या का फोन आया कि अंकिता के लिए कहीं और जॉब खोजो। इसके लिए कारण बताया गया कि वह फोन पर बात करती रहती है और इधर-उधर बैठ जाती है। पुष्पदीप ने बताया कि इसके बाद उसने अंकिता को कॉल ट्राई किया लेकिन नंबर बंद आया। ऐसे में पुष्पदीप ने फिर से पुलकित आर्या को फोन किया। पुष्पदीप ने बताया कि पुलकित ने दो बार फोन नहीं उठाया जिसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। पुष्पदीप ने बताया कि उसने सोचा कि वे वापस रिजार्ट में आ गए होंगे। सुबह साढ़े आठ बजे नंबर लगाया तो अंकिता का नंबर फिर बंद आया।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *