हॉस्प्टिल की यूनिफार्म पहन चोर स्कूटी लेकर हुआ फरार,पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

*श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को बीते दिनों में हुई चोरी की घटनाओं का तत्काल खुलासा करने तथा चोरियों पर अंकुश लगाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। दिनांक-24.09.2022 को रविन्द्र पाल सिंह पुत्र हरभजन सिंह नि0 आवास विकास हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोरों द्वारा कृष्णा हास्पिटल भोटियापडाव से स्कूटी संख्या-UK-04R-5385 को चोरी किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0अ0सं0-509/22 धारा-379 भादवि0 बनाम अज्ञात में अभियोग दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना श्री प्रकाश पोखरियाल चोकी प्रभारी भोटियापडाव के सुपुर्द की गयी।

*पुलिस कार्यवाही-*
*श्री हरेन्द्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम श्री प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटियापडाव के द्वारा मय पुलिस टीम* के साथ कृष्णा हास्पिटल के आसपास लगे सभी सी0सी0टी0वी0 कैमरे खंगाले गये तो एक व्यक्ति जो सिर पर सरदारों वालों पट्ट लगाये कृष्णा हास्पिटल की डै्रस पहनकर उपरोक्त स्कूटी UK-04R-5385 चोरी करते हुए देखा गया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अभियुक्त को गिरफ्तार व सुरागरसी पतारसी करने हेतु मुखबिर मामूर किये गये।
*आज दिनांक-26.09.2022 को स्कूटी को चोरी करने वाले अभियुक्त गुल्फाम पुत्र नजाकत हुसैन नि0 इन्द्रानगर, पप्पू का बगीचा थाना बनभूलपुरा, जनपद-नैनीताल* को चोरी की मोटरसाईकिल के साथ वर्कशॉप लाईन पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि चोरी करते हुए पकडे न जाने के लिये उसके द्वारा *अस्पताल के कपडे पहनकर* घटना को अन्जाम दिया गया। परन्तु अभियुक्त की चालाकी काम न आयी और पुलिस से न बच सका।
*पुलिस टीम*
1.श्री प्रकाश पोखरियाल, प्रभारी चौकी भोटियापडाव।
2. कानि0 प्रकाश बराल।
3. कानि0 सन्तोष बिष्ट।

और पढ़े  राकेश टिकैत पहुंचे हरिद्वार: वन गुर्जरों के हकों की महापंचायत में हुए शामिल, किसानों ने किया स्वागत

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *