चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्टाफ नर्स के पदों की परीक्षा के विरोध में उतरी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी।

प्रदेश में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सों की भर्ती को लेकर हो रही परीक्षा का पुरे उत्तराखंड राज्य की संविदा स्वास्थ्य विभाग की नर्सो ने भारी दुख जताया और उत्तराखंड शासन के इस फैसले का विरोध करने का मन बना लिया है उनका कहना है कि हम पिछले 8 साल से स्वास्थ विभाग के लिए दिन रात काम कर रहे हैं और लगभग पिछले डेढ़ साल से करोना को लेकर रात दिन जोखिम उठाया और आने वाले मरीजों की सेवा की। हमें 1 दिन की भी छुट्टी नहीं मिली है। हमारी कुछ नर्से कोरोना पॉजिटिव और कुछ कोरन्टीन है ऐसे में वह आने वाले एग्जाम को कैसे दे पाएंगे हम सरकार से यह कहना चाहते हैं कि जो पूरे उत्तराखंड राज्य में लगभग 450 नर्से फ्रंट लाइन में पहले काम कर रही है उनको पक्का करना चाहिए फिर उसके बाद रिक्त पदों की भर्ती करनी चाहिए। विरोध करने वालो में स्वाती शर्मा, दीप्ति कंपा, रोहानी लियाल, संगीता सिंह, कमला पाण्डेय, रुचि, सुष्मिता आदि।

और पढ़े  अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग, बोलीं-कई राजों से उठेगा पर्दा
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…