कोटद्वार – आस्था नेगी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Spread the love

वर्तमान समय में उत्तराखण्ड की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है । चाहे वह क्षेत्र चिकित्सा, राजनीति, पुलिस, फौज में हो । लड़कियों ने साबित कर दिया है कि अब वह लड़कों से कम नहीं है । इसी क्रम में अब एक बार फिर से पौड़ी गढ़वाल जिले के कांडई गांव की निवासी आस्था नेगी सेना के नर्सिंग कोर में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बनी हैं। पिता की मौत के बाद शिक्षिका मां ने आस्था का हौंसला नहीं टूटने दिया। उनकी उपलब्धि से गांव कांडई सहित भानियावाला, देहरादून स्थित उनके घर में खुशी का माहौल है।
बताते चलें कि आस्था नेगी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के दुगड्डा ब्लॉक के कांडई गांव की निवासी है । विगत दो दिन पूर्व दिल्ली के आरआर हॉस्पिटल में आयोजित दीक्षांत समारोह में आस्था को लेफ्टिनेंट की पदवी से सुशोभित किया गया। वर्तमान में आस्था का परिवार राजधानी देहरादून के भानियावाला में रहता है। आस्था की मां विनीता नेगी वर्तमान में राजकीय हाईस्कूल बुरांशी में शिक्षिका हैं। आस्था की छोटी बहन स्मिता फिजिक्स से बीएससी ऑनर्स की स्टूडेंट हैं जबकि भाई अभिनव ने हाल ही में इंटर पास किया है। वहीं, आस्था के पिता रणवीर सिंह नेगी जनता इंटर कॉलेज बुधोली, यमकेश्वर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। इसी वर्ष विधानसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान 14 फरवरी की रात पौड़ी से गांव लौटते हुए उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिनमें उनकी मौत हो गई थी। इसके बादवजूद भी आस्था ने हौंसला नहीं खोया और परिवार को संभालते हुए यह मुकाम हासिल किया ।

और पढ़े  हल्द्वानी: शहर में 'जाम' ने पकड़ी रफ्तार.. कुछ किलोमीटर का सफर अब घंटों की मुश्किल, ये हैं बड़ी वजहें

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *