शर्मनाक:- मां बनी 12 साल की बच्ची दुष्कर्म के बाद दिया बेटे को जन्म,यहा का है मामला

शर्मनाक:- मां बनी 12 साल की बच्ची दुष्कर्म के बाद दिया बेटे को जन्म,यहा का है मामला


पंजाब
के बठिंडा के एक गांव की 12 वर्षीय बच्ची ने तीन दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों ही स्वस्थ हैं। बच्ची के पिता ने बताया कि वह एक दुकान चलाता है। उनके गांव का रहने वाला आरोपी अक्सर दुकान में सामान लेने आता था। मार्च माह में वह घर पर सामान लेने आया। उस दौरान वह घर पर नहीं थे। उनकी बेटी घर में अकेली थी। आरोपी ने उनकी बेटी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। इस घटना के चार माह बाद जुलाई में उसकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया। स्कूल में दर्द होने पर उसका जब टेस्ट करवाया तो वह गर्भवती निकली। पिता ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन जब तक बेटी के गर्भवती के होने के बारे में पता चला तब तक देर हो चुकी थी। इस कारण बेटी को बच्चे को जन्म देना पड़ा। चिल्ड्रेन अस्पताल की महिला रोग स्पेशलिस्ट डॉ. हरनीत जोड़ा ने कहा कि दोनों ही स्वस्थ हैं। इसमें पहले ही कानूनी कार्रवाई हो चुकी है।

और पढ़े  नशे से युवक की मौत: दोस्तों ने खेत में दफनाई लाश, 14 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया शव
  • Related Posts

    पंजाबी यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: फीस बढ़ोतरी पूरी तरह ली वापस, 2026-27 में पुराने शुल्क ही रहेंगे लागू

    पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए सेशन 2026-27 के लिए हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी को पूरी तरह वापस लेने का फैसला किया…

    नशे से युवक की मौत: दोस्तों ने खेत में दफनाई लाश, 14 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया शव

    कपूरथला के एक गांव में नशे के दौरान तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि उसके साथ मौजूद दोस्त उसे खेतों में छोड़कर चले गए।…