अनोखी खबर : 17 सितंबर को पैदा होने वाले बच्चों को दी जाएगी एक एक सोने की अंगूठी, और बांटी जाएगी 720 किलो मछली।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम सीमा पर है। शनिवार को उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए तरह-तरह की तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने खास व्यवस्था की है। यहां पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी देने का फैसला किया गया है। इतना ही नहीं इस दिन 720 किलोग्राम मछली बांटने की भी योजना है। <strong>अनोखी खबर : 17 सितंबर को पैदा होने वाले बच्चों को दी जाएगी एक एक सोने की अंगूठी, और बांटी जाएगी 720 किलो मछली।।</strong>
सोने की अंगूठी बांटने में आने वाले खर्च को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इसका जवाब देते हुए मत्स्य पालन और सूचना व प्रसारण मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि अंगूठी बांटने के लिए चेन्नई के आरएसआरएम अस्पताल को चुना गया है। यहां पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि एक अंगूठी करीब दो ग्राम की होगी, जिसकी कीमत 5000 रुपये के आसपास होगी। अनुमान के मुताबिक, शनिवार को अस्पताल में 15 से 20 बच्चों को जन्म होगा।

और पढ़े  इस्राइली सेना की कार्रवाई: युद्धविराम के बीच खान यूनिस में हमला, हमास के कमांडर समेत दो लड़ाके ढेर
  • Related Posts

    9/11 दोहराने की थी तैयारी?: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तरह निशाने पर थी इस्राइल की मशहूर इमारत, जांच में खुलासा

    दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में हुआ कॉकपिट हमला अब और गंभीर रूप लेता जा रहा है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ओमान के…

    प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, 8 माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, दोस्त ने की हत्या!

    दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या की गई है। कविता मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई…