राष्ट्रपति मुर्मू जाएगी ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में,दुनिया भर से करीब 500 नेता भी होंगे शामिल

Spread the love

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार 17-19 सितंबर 2022 को होने जा रहा है। वहीं भारत की तरफ से शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन जाएंगी।

इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दी। बता दें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को निधन हो गया था और भारत ने रविवार को राष्ट्रीय शोक भी व्यक्त किया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इसी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 12 सितंबर को यहां ब्रिटिश उच्चायोग का दौरा किया और भारत की ओर से संवेदना व्यक्त की।

विश्व के 500 से ज्यादा गणमान्य के शामिल होने की उम्मीद
राजा-रानियों, राष्ट्राध्यक्षों, सरकार के प्रमुखों सहित लगभग 500 विश्व नेताओं के साथ-साथ विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है, जो हाल के इतिहास में ब्रिटेन की सबसे महत्वपूर्ण राजनयिक घटनाओं में से एक है।


Spread the love
और पढ़े  बंगाल विधानसभा चुनाव- बंगाल में 3 बजे तक 78.68% मतदान,पर्यवेक्षक बोले-EVM से छेड़छाड़ हुई तो दोबारा होगा चुनाव
  • Related Posts

    सांसद संदीप पाठक: पंजाब में गैर जमानती धाराओं में 2 केस दर्ज, पुलिस पकड़ने पहुंची तो घर से निकले

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पाठक पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में दो केस दर्ज हुए…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान: बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, कतार में खड़े मतदाता, सुरक्षा चौक-चौबंद

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम में आज 15 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने वोट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *