नैनीताल: राज्य अतिथिगृह कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, इस हाल में पड़ा मिला शव।।

Spread the love

नैनीताल में राज्य अतिथिगृह में कार्यरत कर्मचारी की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव मोर्चरी में रख दिया है। मूल रूप से भिकियासैण (अल्मोड़ा) निवासी मोहनराम (48) राज्य अतिथि गृह नैनीताल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। रविवार को उन्होंने दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक ड्यूटी की। उसके बाद अपने कमरे में चले गए। सोमवार को जब देर तक वह नजर नहीं आये तो राज्य अतिथि गृह प्रबंधन ने एक कर्मचारी को कमरे पर भेजा।
कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका से वहा अन्य कर्मचारी जुट गए। खिड़की की जाली निकालकर एक कर्मचारी को कमरे में भेजा तो वहां मोहन राम बिस्तर पर बेसुध पड़े थे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि मृतक के परिजनों सूचित कर दिया है। वे दिल्ली में रहते हैं। उनके नैनीताल पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। सीओ का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी
  • Related Posts

    चंपावत-लोहाघाट NH पर हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापरू के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर…


    Spread the love

    काशीपुर- शरारत ने ली जान..सहकर्मी ने एयर प्रेशर पाइप से पेट में भरी हवा, आंतें फटीं और दम तोड़ा

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा के रबूपुरा में सहकर्मियों की शरारत का शिकार हुए एक फैक्ट्री कर्मी समीर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपियों ने एयरप्रेशर  से फैक्ट्री…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *