राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा पौड़ी इकाई ने कोविड-19 संक्रमण रोकथाम हेतु डीएम को उपलब्ध कराई प्लस ऑक्सीमीटर, हैंड सेनेटाइजर, मास्क, फेस शील्ड

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा पौड़ी इकाई ने आज कोविड-19 महामारी को रोकने हेतु जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे को प्लस ऑक्सीमीटर, हैंड सेनेटाइजर, मास्क, फेस शील्ड सहित अन्य सामाग्री उपलब्ध कराई।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पौड़ी इकाई द्वारा कोरोनो संक्रमण से बचाव हेतु राहत सामाग्री उपलब्ध कराई है। जिलाधिकारी ने संघठन के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य संगठनों को भी इस तरह की मदद के लिए आगे आना चाहिए, जिससे इस आपदा की घड़ी में ग्रामीण स्तर तक आम जनमानस को इसका लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि संघटन द्वारा कोविड-19 राहत सामाग्री जिलाधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग पौड़ी को प्रेषित की गई है। कहा कि पहले भी संघठन द्वारा जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराई गई थी।

और पढ़े  हल्द्वानी / तीनपानी- रफ्तार 120 , परखचे उड़े और 3 जिंदगियां खत्म: कार डिवाइडर से टकराकर दूर तक घिसटती चली गई
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…