Independence Day 2022: मुख्यमंत्री धामी ने किया ध्वजारोहण,सीएम ने वहां मौजूद सभी लोगों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ..

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सीएम ने वहां मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

Independence Day 2022: मुख्यमंत्री धामी ने किया ध्वजारोहण,सीएम ने वहां मौजूद सभी लोगों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ..

सीएम धामी ने राजधानी देहरादून के साथ ही गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में भी ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम पांच बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
सीएम ने दी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया।
Independence Day 2022: मुख्यमंत्री धामी ने किया ध्वजारोहण,सीएम ने वहां मौजूद सभी लोगों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ..
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। पिछले आठ वर्षों में केंद्र सरकार ने एक लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं उत्तराखंड के लिए स्वीकृत की हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…