सीओ अयोध्या राजेश तिवारी के सूझबूझ से बची बुजुर्ग की जान ,तबीयत बिगड़ने के बाद तुरंत कराया प्राथमिक उपचार

Spread the love

आर्थिक मदद कर किया घर को रवाना
अयोध्या सावन पूर्णिमा पर राम नगरी में विभिन्न जनपदों से श्रद्धालु दर्शन पूजन को सावन पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर ही पहुंच गए गुरुवार को सावन की पूर्णिमा पर हनुमानगढ़ी दर्शन करने आए श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने के बाद सीओ अयोध्या डॉ राजेश तिवारी के सूझ-बूझ से बुजुर्ग की जान बचाई जा सकी।
मामला गुरुवार को सावन पूर्णिमा का है जब सुल्तानपुर जनपद के थाना धनपत ग्राम पीपरपुर गांव के फूलचंद उम्र 75 वर्ष पुत्र जमुना प्रसाद सावन पूर्णिमा की पूर्व संध्या बुधवार को राम नगरी में दर्शन को आए हुए थे वह गुरुवार की सुबह स्नान के बाद हनुमानगढ़ी दर्शन को पहुंचे जहां अचानक सुबह लगभग 7:00 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह हनुमान गढ़ी परिसर में ही सीढ़ी पर बैठ गए वही भ्रमण कर रहे सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी की नजर उन पर पड़ी तो तत्काल उनसे उनका हाल जाना और जानकारी कि क्या वह बिछड़ गए हैं। तब बुजुर्ग फूलचंद द्वारा बताया गया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है इस जानकारी के बाद तत्काल सीओ अयोध्या डॉ.राजेश तिवारी द्वारा चिकित्सक को बुला कर बुजुर्ग को दिखाया गया। चिकित्सक के उपचार के बाद जानकारी हुई कि बुजुर्ग का बीपी (रक्तचाप) अत्यधिक बढ़ गया है बुजुर्ग ने कुछ खाया भी नहीं जिससे बुजुर्ग की तबीयत काफी बिगड़ गई है तत्काल अयोध्या राजेश तिवारी द्वारा बुजुर्ग को पानी पिलाया गया नाश्ता कराया गया और दवाई मुहैया कराई गई और जब बुजुर्ग फूलचंद की तबीयत सामान्य हुई तब बुजुर्ग से उनकी पूरी यात्रा की जानकारी हासिल की तो फूलचंद ने बताया कि वह बुधवार को ही घर से अकेले ही राम नगरी दर्शन को आए थे ₹300 लेकर यह जानकारी होने के बाद सीओ अयोध्या डॉ राजेश तिवारी ने उन्हें उपचार कराने के उपरांत अपने पास से ₹500 दिए और अपना नंबर साझा करने के बाद कहा कि रास्ते में कहीं भी कोई दिक्कत हो हमें तत्काल बताएं जिससे आपकी मदद हो सके। बुजुर्ग फूलचंद द्वारा सीओ अयोध्या की कार्यप्रणाली व उनकी नर्म व्यवहार की भूरी भूरी प्रशंसा की और अयोध्या पुलिस का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच में एक और खुलासा, AI कैमरे लगवाने की हुई थी सिफारिश, ट्रस्ट ने नहीं लिया संज्ञान

Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *