युवती की आपबीती: रोजाना गुड मॉर्निंग कह कर भरोसे में लिया और फिर करता रहा दुष्कर्म,पीड़िता ने की थाना पुलिस से शिकायत||

Spread the love

शादी का झांसा देकर ताइवान की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी छह माह पहले ही पीड़िता के संपर्क में आया था। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। मूल रूप से ताइवान के झोंग हे सिटी न्यू ताईपाई निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले छह माह से सेक्टर-52 वजीराबाद में किराए पर रहती है।

पिछले फरवरी माह के अंतिम दिनों में उसकी दोस्ती रविंद्र विश्वकर्मा नामक युवक से हो गई। वह भी पीड़िता के पास वाले कमरे में ही रहता था। रविंद्र पीड़िता से रोजाना गुड मॉर्निंग करता था।
एक दिन रविंद्र ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया और उसी बहाने से शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में आए दिन आरोपी पीड़िता के साथ शादी की बात कहकर संबंध बनाता। पीड़िता के मुताबिक अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है और उसे व्हाट्सएप पर ब्लॉक भी कर दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  भारत को मिला रूस से बड़ा ऑफर, पुतिन इस पर साथ काम करने को तैयार
  • Related Posts

    बंगाल- मंत्रियों को CM ने बांटे विभाग,स्वपन दासगुप्ता बने वित्त तो शंकर घोष बने पर्यटन मंत्री, देखें सूची

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को मंत्रियों के विभागों का औपचारिक बंटवारा करते हुए नई अधिसूचना जारी की। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री शुभेंदु…


    Spread the love

    रिलायंस और मेटा की बड़ी तैयारी- गुजरात में बनेगा AI डेटा सेंटर, अगले दो वर्षों में बनकर तैयार होने की उम्मीद

    Spread the love

    Spread the loveरिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने एक बड़ी साझेदारी का एलान किया है। दोनों कंपनियां मिलकर गुजरात के जामनगर में एक अत्याधुनिक एआई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *