Uttarakhand – शासन ने बनाया सोनिका को देहरादून का डीएम, तो दिलीप सिंह कुंवर बने नए एसएसपी.

Spread the love

उत्तराखंड शासन ने देहरादून के डीएम और एसएसपी के बदले जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। अपर सचिव सोनिका को देहरादून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को एसएसपी से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया ।

शनिवार को देहरादून जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी बदले गए। देहरादून जिला अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार की जगह अब अपर सचिव सोनिका ने ली है। उन्हें दून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है। देहरादून जिला अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

दिलीप सिंह कुंवर इससे पहले उधमसिंह नगर, पौड़ी, बागेश्वर के पुलिस कप्तान रह चुके हैं। वहीं डीएम सोनिका टिहरी की जिलाधिकारी रह चकुी हैं। अभी वह स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी हैं।


Spread the love
और पढ़े  कोटद्वार- दुगड्डा में हाईवे पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत
  • Related Posts

    पौडी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर पर्यटन को दी नयी उड़ान

    Spread the love

    Spread the love   जनपद पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री…


    Spread the love

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *