भगवान के कई रूप असहाय लोगों के लिए फरिश्ता बने थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत

श्री अशोक कुमार आई0पी0एस0 पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वर्तमान समय में कोरोना महामारी सेे जनता को बचाव/राहत एवं गरीबों,असहाय लोगों को राशन तथा आवश्यक महत्वपूर्ण सामग्री, दवाइयां एवं प्राणवायु ऑक्सीजन सिलेंडर की तत्काल उपलब्ध कराये जाने हेतु मिशन हौसला के तहत आज दिनांक 15-05-2021 को श्री दिनेश नाथ महन्त थानाध्यक्ष कालाढूंगी के द्वारा कालाढुंगी क्षेत्र गांव के बुजुर्गो की कुशलता जानने हेतु ग्राम गुलजार पुर गांव की एक बृद्व महिला जो आख से देख नही पाने के कारण लाठी की सहायता से चलती फिरती है आय के कोई भी स्त्रोत नही है व झुग्गी झोपड़ी में अकेले निवास करती है,घर में राशन की न होने के कारण मिशन हौसला के तहत थानाध्यक्ष कालाढुगी द्वारा उनको राशन व आश्यकता की सामग्री उपलब्ध करायी गयी तथा गाॅव में रह रहे 07 परिवार जो काफी गरीब व असहाय थे उनको भी राशन तथा आवश्यकता की सामग्री उपलब्ध करवायी गयी। पुलिस के द्वारा के इस सराहनीय कार्य के लिये बृद्व आमा द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस जनपद नैनीताल को व उनके परिवार को आशीर्वाद देते हुये कहा, बृद्व आमा द्वारा आशीर्वाद देते हुये कहा, बेटा जीरे जागरे, तुम्हर भल है जोेे, तुम्हर च्याल-चैली, नाती-पोती जी रौ

और पढ़े  देहरादून: कांग्रेस की रणनीति, 23 से 25 अक्तूबर तक सभी विधानसभाओं में न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण में घेराव
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…