Agnipath Live: अग्निपथ योजना पर बड़ी खबर – देश में चल रहे बवाल के बीच वायु सेना प्रमुख ने किया बड़ा एलान..

अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। बिहार में कई जगह पर युवा सड़क पर उतरकर इस नई योजना का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी है। खबर है कि शुक्रवार सुबह बलिया के रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई। इस बीच युवाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने सेना भर्ती में ऊपरी उम्र सीमा को बढ़ा दिया है। इस साल के लिए 21 की बजाए 23 साल तक युवा अग्निपथ योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।
कई राज्यों में जारी बवाल के बीच वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस साल भर्ती के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है। इससे युवाओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा, भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी।

और पढ़े  नेपाल में फिर सैलाब...: बूढ़ी गंडकी में बह गए 45 मकान और छह पुल, 10 लापता
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…