सावधान रहे : गृह मंत्रालय ने किया सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अलर्ट।।

Spread the love

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों को तैयार और सतर्क रहने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।
निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की कई घटनाओं की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को एक बयान जारी किया।
एक अधिकारी ने कहा, “हमने तैनात पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए उचित दंगा गियर में रहने के लिए कहा है। देश में जानबूझकर शांति भंग करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस और यदि आवश्यक हो तो अर्धसैनिक बल को भी अलर्ट मोड पर रहने की आवश्यकता होगी ताकि वो किसी भी अप्रिय स्थिति का मुकाबला कर सकें।

उन्होंने बताया कि भड़काऊ भाषण देने वाले तत्वों पर नजर रखने के लिए की निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा, “हमने राज्य पुलिस से हिंसा और भड़काऊ भाषणों के लाइव वीडियो पोस्ट करने वालों की पहचान करने को कहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें।”

गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों से एहतियाती कदम उठाने, सीमाओं पर नजर रखने और संवेदनशील इलाकों की पहचान करने को कहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हिंसा भड़कने और मुरादाबाद, सहारनपुर और फिरोजाबाद में विरोध प्रदर्शन के बाद यह आदेश जारी किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  राहुल गांधी के तेवर बरकरार: कहा- दिल्ली पुलिस तो शाह को रिपोर्ट करती है, वे खुद पुलिस अफसरों से बात कर रहे थे
  • Related Posts

    फिर मिली दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस ने परिसर कराया खाली

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में खलबली मची हुई…


    Spread the love

    संसद का मानसून सत्र- सत्र के 11वें दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा फिर स्थगित

    Spread the love

    Spread the loveआज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो रही है। सरकार इस दौरान अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। लोकसभा में आज दो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *