अयोध्या-
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव महोत्सव मैं शिरकत करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। अयोध्या पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बयान। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर अभिनंदन करने आया हूं। प्रदेश में पूरी सतर्कता बरती जाएगी। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ जांच करके कठोर कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश है और रहेगा। उत्तर प्रदेश को कोई दंगा ग्रस्त करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी जिस किसी ने भी साजिश के तहत शरारत की है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी– केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश









