युवक का शव रखकर किया प्रदर्शन प्रदर्शनकारी कर रहे थे आरोपी की गिरफ्तारी का मांग

Spread the love

अयोध्या –
युवक की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने मार्ग पर युवक का शव रखकर जाम कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से कहासुनी के बाद पथराव शुरू कर दिया पथराव में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं और पुलिस गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके शीशे टूट गए हैं।पथराव होने के बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए सभी बवालियों को खदेड़ दिया और कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कराया गया। मामला कोतवाली बीकापुर के गुनधौर का है। कल 7 जून को मामूली विवाद में चाचा ने फावड़े से मार कर भतीजे की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। आज पोस्टमार्टम के बाद जब परिजनों को शव सौंपा गया तो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिपरी रामपुर भगन मार्ग को जाम कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम बीकापुर व सीओ बीकापुर ने समझाने बुझाने की कोशिश की।आश्वासन भी दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी लेकिन उसी में से किसी ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भी जवाब देते हुए लाठीचार्ज किया और बवाली को खदेड़ दिया। उसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी ग्रामीणों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बवालियों को तलाशा जा रहा है इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  सूर्या हत्याकांड: सूर्या के कातिल असद को नहीं मिली गांव में दो गज जमीन, जानें कहां दफनाया गया ...

Spread the love
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *