बेरहम दिल : 5 साल की बच्ची को चिलचिलाती धूप में हाथ-पैर बांधकर दी सजा, जाने इस पर पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली में एक बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। चिलचिलाती धूप में छत पर बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए दिख रहे हैं। बच्ची की उम्र करीब पांच साल बताई जा रही है। आरोप है कि होमवर्क नहीं करने पर मां ने सजा देने के लिए हाथ-पैर बांधकर उसे चिलचिलाती धूप में छोड़ दिया। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट ने बताया कि इस वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है। बताया गया कि वीडियो करावल नगर इलाके का है। पूछताछ की गई जिसमें पता चला कि थाना करावल नगर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
आगे की जांच में पता चला कि वह खजूरी खास के इलाके का है, जहां भी ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पता अधूरा था इसलिए इसकी पुष्टि के लिए विशेष टीमें भेजी गईं। काफी मशक्कत के बाद परिवार का पता लगा लिया गया है। इस मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन
  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    राहत की बात- बैंक हड़ताल के दौरान दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

    बैंक यूनियनों की 28 सिंतबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।   बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक,…