Rajya Sabha Election – कांग्रेस में घेराबंदी चालू 5 जोड़ी कपड़ों के साथ सभी MLA दिल्ली तलब।।

Spread the love

हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार अजय माकन की जीत का समीकरण गड़बड़ाने से बचाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने मोर्चा संभाल लिया है। अंदरखाने भितरघात के डर से सभी 31 विधायक गुरुवार को पांच जोड़ी कपड़ों के साथ दिल्ली तलब कर लिए हैं। पहुंचते कितने हैं, यह बैठक शुरू होने पर ही साफ होगा।
दिल्ली से ही विधायकों को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कांग्रेस शासित अन्य राज्यों में भेजने के संकेत मिले हैं। आलाकमान सुनिश्चित करना चाहता है कि एक भी विधायक विरोधी खेमे के जाल में न फंसे, इसलिए दिल्ली में बैठक कर सभी विधायकों को एकजुटता से वोट करने की घुट्टी पिलाई जाएगी।

कांग्रेस के विधानसभा में 31 विधायक हैं, माकन को जीतने के लिए 30 वोट चाहिए। नाराज विधायक कुलदीप बिश्नोई की अनुपस्थिति की स्थिति में 30 विधायक एकजुट रहते हुए वोट करते हैं तो माकन आराम से जीत जाएंगे। लेकिन, आलाकमान के पास रिपोर्ट पहुंची है कि निर्दलीय विधायक कार्तिकेय शर्मा और उनके पूर्व मंत्री पिता विनोद शर्मा कुछ कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की फिराक में हैं। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार के ससुर हैं, इसलिए पार्टी और सतर्क हो गई है। विनोद शर्मा के कुछ कांग्रेस विधायकों के साथ बेहद घनिष्ठ संबंध हैं, उसके मद्देनजर शीर्ष नेतृत्व कोई चूक नहीं करना चाहता। 

क्रॉस वोटिंग की संभावना कम, गलत निशान से रद्द होगा वोट
10 जून को राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए होने वाले मतदान में क्रॉस वोटिंग की संभावना कम है। चूंकि, भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव प्रभारी व एजेंट मौके पर मौजूद रहेंगे। विधायकों को वोट डालने से पहले उन्हें दिखानी होगी। ऐसे में प्रभारी को पता चल जाएगा कि किस विधायक ने किसे वोट दिया है। बैलट पेपर न दिखाने पर वोट रद्द हो जाएगा। इसके अलावा विधायक अगर बैलट पेपर पर गलत निशान लगाते हैं, तब भी वोट रद्द होगा।

और पढ़े  मानसून सत्र- 56 नहीं, 28 साल के नौजवान बढ़ा रहे देश का मान', संसद सत्र से पहले PM मोदी का राहुल पर तंज

भविष्य के लिए बंद होंगे रास्ते
अगर कोई विधायक पार्टी उम्मीदवार को वोट न देकर अन्य को देता है तो संबंधित पार्टी उसे प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए निष्कासित कर सकती है। साथ ही भविष्य के लिए पार्टी के दरवाजे बंद हो जाएंगे। हालांकि, वह विधायक बना रहेगा। राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए व्हिप जारी नहीं होता, इसलिए पार्टी विधायक की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा को नहीं लिख सकती।


Spread the love
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *