Rule Change 1 जून : आज से हो रहे है ये 6 बड़े वित्तीय बदलाव,जनता पर क्या होगा इसका असर।

Spread the love

जून महीने की पहली तारीख से वित्तीय क्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव होंगे। इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इनमें एसबीआई, एक्सिस बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के कर्ज से लेकर अन्य कई तरह के परिवर्तन होंगे। इसमें होम लोन, पर्सनल लोन सहित अन्य कई बदलाव होंगे जिससे आपको महीने में ज्यादा भुगतान करना होगा।
भारत  का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने इंटरनल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलार) को 0.4 फीसदी बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर देगा। जबकि आरएलएलआर 6.65 फीसदी से ज्यादा होगा। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, एमसीएलआर में जो 10 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई थी, वह भी एक जून से लागू होगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक जून, 2022 से विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए थर्ड पार्टी मोटर बीमा का प्रीमियम बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि आम लोगों के लिए अपनी कार और बाइक का बीमा कराना महंगा हो जाएगा। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-वाहन) और शिक्षण संस्थान के बसों के लिए थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम पर 15 फीसदी की छूट दी गई है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने शुल्क बढ़ाया
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने आधार से भुगतान पर शुल्क बढ़ा दिया है। इसे 15 जून से लागू किया जाएगा। आधार के जरिये पहला तीन भुगतान मुफ्त होगा। उसके बाद वाली निकासी और नकदी जमा पर 20 रुपये और जीएसटी लागू होगा। जबकि विवरण पर 5 रुपये और जीएसटी लगेगा।

गैस की कीमतों में बदलाव
बता दें देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रुक्कत्र सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। कीमतों में इजाफा भी हो सकता है और राहत भी मिल सकती है। ऐसे में 1 जून को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। इससे पहले 1 मई को 19 किलो वाले कॉमर्शियल रुक्कत्र सिलेंडर 102 रुपए महंगा हुआ था।

और पढ़े  US Iran- अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता विफल, जेडी वेंस बोले- ये तेहरान के लिए बुरी खबर

सोने की हालमार्किंग
एक जून से सोने के गहने और आर्टिफिशियल जूलरी की हालमार्किंग का दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें 256 जिले पहले के घोषित हैं जबकि 32 नए जिले होंगे। इन 288 जिलों में केवल 14,18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट के ही गहने बेचे जाएंगे। इन पर हालमार्किंग अनिवार्य होगी। 


Spread the love
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले- राजकीय सम्मान से आज होगी आशा ताई की विदाई, दोपहर 3 बजे तक घर पर होंगे अंतिम दर्शन

    Spread the love

    Spread the loveराजकीय सम्मान से दी जाएगी अंतिम विदाई आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी जाएगी। अंतिम संस्कार से पहले उन्हें सलामी देने की पुलिस ने…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संघर्ष- नेतन्याहू बोले- इस्राइल के दुश्मनों का मिटाएंगे अस्तित्व, होर्मुज में आवाजाही फिर बाधित

    Spread the love

    Spread the love भू-राजनीतिक तनाव और तेल की कीमतों में उछाल अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत किसी भी समझौते पर पहुंचने में विफल रही, जिससे वैश्विक वित्तीय बाजारों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *