जनपद पौड़ी में निजी एम्बुलेन्स वाहनों का किराया निर्धारित

Spread the love

जनपद गढ़वाल में
कोविड-19 के दृष्टिगत संचालित होने वाली निजी एम्बुलेन्स वाहनों के किराया निर्धारण हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा किराया दरें निर्धारित की गई है। जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा सभी संबंधितों को जनपद के अन्तर्गत निजी एम्बुलेन्सों का संचालन निर्धारित दरों के अनुसार करवाने के आदेश दिये गये हैं। साथ ही निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूल किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही करने के भी आदेश दिये गये हैं।
जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा जनपद गढ़वाल में कोविड-19 के दृष्टिगत संचालित होने वाली निजी एम्बुलेन्स हेतु किराया दरें निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार हैं-बेसिक एम्बुलेन्स विद् आॅक्सीजन सिलेण्डर(नाॅन एसी) में पर्वतीय मार्गों हेतु न्यूनतम किराया रू. 900.00(नौ सौ मात्र), 15 कि.मी. की परिधि तक छोड़ने हेतु(अवधि डेढ घण्टा), मैदानी मार्गों हेतु न्यूनतम किराया रू. 800.00, 15 कि.मी. की परिधि तक छोड़ने हेतु(अवधि एक घण्टा), एक घण्टे के पश्चात रू. 200.00 प्रति घण्टा प्रतीक्षा भाड़ा होगा। पर्वतीय मार्गों हेतु 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 20.00 प्रति कि.मी., प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिये। मैदानी मार्गों हेतु 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 18.00 प्रति कि.मी., प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिये।
वहीं बेसिक एम्बुलेन्स विद् आॅक्सीजन सिलेण्डर(एसी) में पर्वतीय मार्गों हेतु न्यूनतम किराया रू. 1100.00(एक हजार एक सौ मात्र), 15 कि.मी. की परिधि तक छोड़ने हेतु(अवधि डेढ घण्टा), मैदानी मार्गों हेतु न्यूनतम किराया रू. 1000.00, 15 कि.मी. की परिधि तक छोड़ने हेतु(अवधि एक घण्टा), एक घण्टे के पश्चात रू. 250.00 प्रति घण्टा प्रतीक्षा भाड़ा होगा। पर्वतीय मार्गों हेतु 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 22.00 प्रति कि.मी., प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिये। मैदानी मार्गों हेतु 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 20.00 प्रति कि.मी., प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिये होगा। आईसीयू कार्डियक एम्बुलेन्स में पर्वतीय एवं मैदानी मार्गाें हेतु न्यूनतम किराया 15 कि.मी. की परिधि तक के लिए रू. 3000.00 वाहन मय चालक, रू. 4000.00 नर्सिंग स्टाफ के साथ एवं रू. 6000.00 डाॅक्टर के साथ होगा। जबकि 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु पर्वतीय मार्गों हेतु रू. 45.00 प्रति कि.मी. नर्सिंग स्टाफ के साथ, प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिए तथा मैदानी मार्गों के लिए 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 50.00 प्रति कि.मी. डाॅक्टर के साथ प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिए होगा।
कोविड मरीज के परिवहन हेतु चालक द्वारा पीपीई किट व सैनिटाईजर का शुल्क अलग लिया जायेगा, मरीज/तीमारदार के अनुरोध पर एम्बुलेन्स सेवादाता द्वारा अतिरिक्त संसाधन/जनशक्ति उपलब्ध कराये जाने पर सम्पूर्ण व्यय मरीज/तीमारदार द्वारा वहन किया जायेगा।
जनपद स्तर पर गठित समिति में श्री रावत सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कोटद्वार, श्री आनन्द वर्धन सम्भागीय निरीक्षक पौड़ी, श्री अनिल कुमार जोशी पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार, श्री प्रेम लाल टम्टा पुलिस क्षेत्राधिकारी पौड़ी एवं डाॅ. अशोक कुमार स्वास्थ्य विभाग पौड़ी को सदस्य नामित किया गया।

और पढ़े  देहरादून- आम तोड़ने पर भिड़े भाई: बीएसएफ कर्मी ने हथियार से हमला तो दूसरे ने गला दबाने का लगाया आरोप, हायर सेंटर रेफर

Spread the love
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *