कई समस्याओं को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी बैठे हड़ताल पर.

अपनी कई समस्याओं को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं. जिसमें प्रमुख रुप से दो महीने का वेतन, सर्दी और गर्मी में नियमित रूप से वर्दी ना मिल पाना, जो शिक्षित है उनका प्रमोशन न करना, 8 घंटे की बजाय 12 घंटे ड्यूटी लेना प्रमुख है.सफाई कर्मचारी नगर आयुक्त के खिलाफ मुर्दाबाद के भी नारे लगाए।इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय बाघमार ने बताया कि पिछले कई महीनों से मांग पत्र के माध्यम से अपनी मांगों को नगर निगम के सम्मुख रखा गया. परंतु नगर निगम प्रशासन उस पर अभी तक ध्यान नहीं दे पा रहा है जिसको लेकर मैं और मेरे समस्त सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।अगर हमारी मांगे नहीं पूरी होती तो हम कल से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे।क्योंकि दिन रात हमारे सफाई कर्मचारी कड़ी धूप में मेहनत करते हैं लेकिन उनको नगर निगम द्वारा कोई लाभ नहीं मिलता है।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…