25वीं सालगिरह का तोहफा, नालायक और छोटकी दुल्हिन ।

Spread the love

अयोध्या-

मशहूर भोजपुरी फिल्म निर्माता जनार्दन पाण्डेय उर्फ बब्लू पंडित ने अपनी शादी की 25 वीं सालगिरह के शुभ अवसर पर भोजपुरी की 2 फिल्म का अनाउंस किया । जिसमें पहली फिल्म नालायक में गुंजन सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगे। बाकी सभी कलाकार को चयनित करना बाकी है जिसके निर्देशक एवं लेखक गौरव पटेल उर्फ गुड्डू है। सह निर्माता के रूप में विनय प्रकाश तिवारी,ओमप्रकाश सिंह एवं राकेश कुमार है वहीं इस फिल्म का संगीत आर्य शर्मा दे रहे हैं साथ ही इस फिल्म का छायांकन डी .के शर्मा मारधाड़ दिनेश यादव फिल्म का पटकथा लेखन गौरव पटेल गुड्डू और नन्हे पांडे हैं। वहीं दूसरी फिल्म छोटकी दुल्हिंन इस फिल्म का भी निर्देशन गौरव पटेल गुड्डू ही कर रहे हैं इस फिल्म के को- प्रोड्यूसर के रूप में विनय प्रकाश तिवारी ,ओमप्रकाश सिंह, राकेश कुमार हैं तथा इस फिल्म का संगीत ओम झा एवं आर्य शर्मा दे रहे हैं इस फिल्म का छायांकन प्रमोद पांडे एवं लेखक प्रकाश तिवारी तथा एक्शन डायरेक्टर दिनेश यादव है। इस फिल्म के कलाकारों का चयन अभी बाकी है बहुत जल्द ही इस फिल्म के कलाकारों का चयन कर लिया जाएगा । पी आर ओ अरविंद मौर्या। आपको हम बताते चलें जनार्दन पाण्डेय उर्फ बब्लू पंडित इस फिल्म से पहले इन्होंने गुंजन सिंह अभिनीत हमार परिवार हमार संसार सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। बातचीत के दौरान जनार्दन पांडे उर्फ बब्लू पंडित जी ने बताया कि हम अच्छी अच्छी भोजपुरी फिल्म एवं समाज को कुछ नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं की भोजपुरी समाज के लोग भी अपने आप को गौरवान्वित समझे तथा उनको अपने भाषा की फिल्मों पर गर्व हो सके। और आपको बता दे कि इस अवसर पर गायक अभिनेता विवेक पाण्डेय के टीम के द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया।

और पढ़े  मैडम चला रही थी ठगी का ऑफिस: नौकरी दिलाने के नाम पर 250 से ज्यादा युवाओं को बनाया शिकार

Spread the love
  • Related Posts

    अंत: प्रेमी जोड़े ने एक साथ दी जान, 7 माह पहले हुआ विवाह, बेटी का चेहरा देखने तक न आए माता-पिता

    Spread the love

    Spread the love प्रेम विवाह के बाद सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों के बीच जीवन शुरू करने वाले रितेश और पूजा की खुदकुशी ने इलाके को झकझोर दिया है। बृहस्पतिवार को…


    Spread the love

    एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग: पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद, दो दोस्तों की मौत

    Spread the love

    Spread the love हरियाणा के मुरथल में जन्मदिन मनाकर लौट रहे छह दोस्तों को खुशियां मातम में बदल गई। बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागपत स्थित ट्योढ़ी गांव के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *