शाह का बडा एलान – CAA होगा लागू, दीदी कराना चाहती है घुसपैठ जल्द ही होगा लागू ।।

अमित शाह ने प. बंगाल में रैलियां कर सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला साथ ही देश की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। अमित शाह ने सिलिगुड़ी रैली में कहा कि बंगाल की जनता ने तीसरी बार सीएम ममता बनर्जी को जनादेश दिया, हमें लगा था कि दीदी बेहतर हो जाएंगी। लेकिन, दीदी के राज में भ्रष्टाचार, सिंडिकेट और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर कोई रोक नहीं लग पाई है। ममता दीदी को यह नहीं समझना चाहिए कि भाजपा पलटवार नहीं करेगी। 
शाह ने कहा, जब भी देश भर में कोई घटना होती है तो वह एक प्रतिनिधिमंडल भेजती हैं, लेकिन उन्होंने बीरभूम में एक प्रतिनिधिमंडल क्यों नहीं भेजा जहां 8 महिलाओं और एक बच्चे को जिंदा जला दिया गया था, क्या वे उनके लोग नहीं हैं?
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि टीएमसी सीएए के बारे में अफवाहें फैला रही है कि इसे लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि जैसे ही कोविड19 की लहर समाप्त होगी, हम सीएए को जमीनी तौर पर लागू करेंगे। ममता दीदी घुसपैठ चाहती हैं, लेकिन सीएए एक हकीकत था, है और रहेगा। 

आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को अभेद्य बनाना हमारा लक्ष्य 
वहीं, हरिदासपुर में हुई जनसभा में अमित शाह ने देश की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया। शाह ने कहा कि  मोदी सरकार का मूल लक्ष्य देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को अभेद्य बनाना है। हम अपने सैनिकों को सीमा सुरक्षा के लिए दुनिया की सबसे उन्नत तकनीक प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं। आज सतलुज, कावेरी और नर्मदा फ्लोटिंग बीओपी राष्ट्र को समर्पित है। 

और पढ़े  हरजोत कौर बम्हरा को बीपीएससी की कमान: 1992 बैच की आईएएस अधिकारी, एमए-एमफिल के बाद किया यूपीएससी का रुख
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…