अयोध्या दौरे पर पहुंची बिहार की सांसद रमा देवी शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र सरकार उद्धव ठाकरे पर भी की टिप्पणी बताया राक्षस

अयोध्या मंदिर और मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे जाने को लेकर सांसद रमादेवी ने कहा भक्ति दिल से करों न कि चिल्लाकर
अयोध्या दौरे पर पहुंची बिहार की सांसद रमा देवी शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र सरकार उद्धव ठाकरे पर भी की टिप्पणी बताया राक्षस

अयोध्या. देशभर में चलने लाउडस्पीकर विवाद को लेकर बिहार के सांसद रमादेवी ने मंदिर और मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे जाने के मामले को उचित बताया है। वही महाराष्ट्र सरकार पर भी तीखी प्रतिक्रिया करते हुए उद्धव ठाकरे को राक्षस बताया है। दरसल आज सांसद रमादेवी अयोध्या दौरे पर पहुंची थी।
लाउडस्पीकर से लोगों के साधना में होती थी दिक्कत
सांसद रमादेवी ने कहा कि आज सभी का लाउडस्पीकर उतर रहा है लाउडस्पीकर बजाकर अजान देना या हनुमान जी का गुणगान करना या एक अलग तरह की तरीका थी लेकिन एक सोच होता है जिस प्रकार से सुबह 4:00 बजे भोर में साधना पर बैठते हैं तो अजान की भी आवाज आती है और रामधन की भी आवाज आती है जिसके कारण हम लोगों को साधना में थोड़ा सा दिक्कत जरूर होता है हम लोग कहीं और पहुंचे रहते हैं और यह आवाज थोड़ा डिस्टर्ब कर देता है। आवाज यदि लाउडस्पीकर उतर रहा है तो सभी का उतर रहा है इसमें कहीं दो मत नहीं है भक्ति प्रेम से और दिल से होती है ना कि चिल्लाकर होती है।
महाराष्ट्र सरकार पर सांसद रमादेवी ने की टिप्पड़ी
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेकर कहा कि बहुत से लोग अपने कुर्सी को पकड़ने के लिए इस तरह के कार्य करते हैं। लेकिन जो राम के अनुयाई जो यह काम कर रहे हैं। भक्त लोग श्री राम के शरण मे रह कर प्रजा के भलाई के लिए सोच रहे हैं। और वन में जाकर जिस तरह से राक्षसों को मारने का काम किये हैं। उसी यरह जो राक्षस पैदा हो गया है। वह भी जाएगा ही। वहीँ कहा कि हम लोग अच्छे काम करके गंदे काम को दबा सकते हैं। न कि हम लोग भला तीर लेकर घूम रहे हैं

और पढ़े  नोएडा बस हादसा: मरना है तो मरो, नहीं रोकेंगे...चालक बस दौड़ाता रहा, बीड़ी पीकर हंसता रहा, जिंदा जल गए 9 यात्री
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…