उत्तराखंड में हैवानियत -: पत्नी की हैवानियत पति का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर पहुंची थाने, आप भी पढ़ें- क्यों मिटाया महिला ने अपना ‘सिंदूर’।।

Spread the love

पिथौरागढ़ के झूलाघाट में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। पति का सिर धड़ से अलग करने के बाद पत्नी थाने पहुंची। जिसे देख हर कोई दंग रह गया। पुलिस स्टेशन पहुंचकर महिला ने आत्मसमर्पण की बात कही। 
झूलाघाट में पुलिस स्टेशन की तरफ हाथ में एक आदमी का कटा सिर लेकर आती महिला को देख सनसनी फैल गई। पुलिस ने पहले शव को कब्जे में लिया। महिला ने कहा कि उसने अपने पति की हत्या की है और वह आत्मसमपर्ण करना चाहती है। पुलिस ने महिला से जुर्म करने के पीछे की वजह जानी। पति की हत्या करने का उसे जरा भी मलाल नहीं था। 

दिल दहला देने वाली इस घटना के बारे में सुनकर क्षेत्र में हर कोई हैरान है। थाने में पुलिस के सामने महिला ने बताया कि उसने इस खौफनाक वारदात को क्यों और कैसे अंजाम दिया। बड़ी बेरहमी से पति की हत्या करने का महिला की आंखों में जरा भी पछतावा नहीं दिखाया दिया।

दरांती से काटा पति का सिर

महिला ने पुलिस के सामने बताया कि उसने क्यों और कैसे इस पूरी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के मोहन्याल गांव पालिका एक में एक पत्नी ने अपने पति का सिर दरांती से काट डाला। इसके बाद पत्नी पति के कटे हुए सिर को लेकर थाने पहुंची और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

विवाद के चलते उठाया खौफनाक कदम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि पत्नी चुम्मा थापा (32) और पति नारायण थापा (47) के बीच विवाद हो गया। विवाद में चुम्मा थापा ने दराती से अपने पति की गर्दन काट डाली। 

और पढ़े  हल्द्वानी- 8 अगस्त को हल्द्वानी में रैली,खरगे देंगे चुनावी मुद्दों को धार, BJP पर करेंगे सियासी वार

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

इसके बाद पत्नी अपने पति का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई और उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक विश्व अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से गांव पालिका क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।


Spread the love
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *