ये है मान का मंत्रिमंडल : भगवंत मान ने नई कैबिनेट में हर वर्ग को साधा, दलित नेता से लेकर महिला तक को रखा आगे।।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सिपहसालार चुन लिए हैं। पंजाब को आज नया कैबिनेट मिल रहा है। भगवंत मान ने होली की शाम खुद ट्वीट कर अपने मंत्रियों के नामों का एलान किया। पहली बार सीएम बने मान ने नए मंत्रिमंडल में हर वर्ग और क्षेत्र को साधा है। उनकी कैबिनेट में दलित, महिला और हिंदू वर्ग को जगह मिली है। वहीं कैबिनेट में माझा और मालवा का पूरा दबदबा रहेगा।

हरपाल सिंह चीमा
दिड़बा से लगातार दूसरी बार विधायक बने चीमा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रहे हैं। चीमा वकील रहे हैं और आम आदमी पार्टी के साथ शुरू ही जुड़े रहे हैं। वे पार्टी के बड़े दलित नेता माने जाते हैं। 

डॉ. बलजीत कौर
डॉ. बलजीत कौर फरीदकोट से आप के पूर्व सांसद प्रो. साधु सिंह की बेटी हैं और मलोट से विधायक का चुनाव जीती हैं। वे नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। 

हरभजन सिंह
हरभजन सिंह जंडियाला से विधायक हैं। वे 2012 में ईटीओ बने थे और 2017 में स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। 

डॉ. विजय सिंगला
मानसा से विधायक बने डॉ. सिंगला ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को मात दी थी। वे पेशे से डेंटल सर्जन हैं

लालचंद कटारूचक्क
लाल चंद भोआ से विधायक का चुनाव जीते हैं। वे समाजसेवी हैं और पहली बार ही चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता जोगिंदर पाल को मात दी थी। 

गुरमीत सिंह मीत हेयर
मीत हेयर लगातार दूसरी बार बरनाला से विधायक बने हैं। वे बीटेक के बाद दिल्ली आईएएस की तैयारी करने गए थे। वहीं अन्ना हजारे आंदोलन से जुड़े और बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मीत हेयर 32 साल के हैं।

और पढ़े  ईरान को ट्रंप की धमकी: अब तक बहुत नरमी बरती, क्या अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले कुछ बड़ा कर सकता है तेहरान?

हरजोत सिंह
श्री आनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह को मात दी थी। लंदन से पढ़े हरजोत सिंह वकील हैं। पिछली बार वे साहनेवाल से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। आम आदमी पार्टी की यूथ विंग के प्रधान भी हैं।
लालजीत भुल्लर
भुल्लर ने पट्टी से आदेश प्रताप सिंह कैरों को मात दी थी। कैरों प्रकाश सिंह बादल के दामाद हैं। पट्टी की अनाज मंडी में आढ़त का काम करने वाले लालजीत सिंह भुल्लर किसी समय कैरों के करीबी होते थे। 

ब्रह्म शंकर जिम्पा
जिंपा ने होशियारपुर से मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को मात दी थी। ब्रह्मशंकर का अपना बिजनेस है। वे छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े हुए हैं। वे 25 साल पार्षद रह चुके हैं। 

कुलदीप सिंह धालीवाल
अजनाला से विधायक बने कुलदीप सिंह धालीवाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। वे बागवानी करते हैं। धालीवाल अपने गांव में हाशिम शाह मेला आयोजित करवाते रहते थे। उसमें पूरे पंजाब से कलाकार हिस्सा लेते थे। सात साल पहले वे आप से जुड़े थे। 2017 में उन्हें टिकट नहीं मिला था। 2019 में गुरदीप औजला के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गए थे।

  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…