गौला बैराज में डूबने से काठगोदाम चौकी इंचार्ज की मौत..

हल्द्वानी-
पुलिस महकमे से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है काठगोदाम चौकी के प्रभारी अमर पाल की पानी में डूबने से मौत हो गई है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिवत कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम चौकी प्रभारी अमरपाल आज होली का पर्व अपने साथी के साथ मना रहे थे। जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ काठगोदाम बैराज में नहाने के लिए चले गए, इस दौरान वह बैराज में डूब गए, यह देख वहां पर नहा रहे उनके साथियों के द्वारा उन्हें बैराज से निकाल नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

और पढ़े  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बनने के बाद पांचवीं बार पंचूर गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, किए मां के अंतिम दर्शन
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…