पंजाब के ‘मान’ का मंत्रिमंडल : आज होगा कैबिनेट का गठन, ये 10 विधायक बनेंगे मंत्री, आज दोपहर 12.30 बजे होगी पहली बैठक।।

पंजाब का कैबिनेट विस्तार समारोह कल (19 मार्च) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी कल दोपहर 12.30 बजे होगी। 10 विधायक पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जिसमें विधायक हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह और डॉ. विजय सिंगला मंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक गुरमीर सिंह मीत, हरजोत सिंह, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम शंकर (जिम्पा) भी मंत्री बनेंगे।पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि मान उन विधायकों पर भरोसा करेंगे जो मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। सूत्रों ने कहा कि मौजूदा विधायक जो फिर से विधायक चुने गए हैं, उनके चुने हुए मुख्यमंत्री मान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है। पंजाब की नई सरकार के मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे भगवंत मान अपने मन माफिक चुन सकेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे संकेत दिए हैं। दिल्ली से कहा गया है कि कैबिनेट चुनना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। मुख्यमंत्री के इस काम में पार्टी कोई दखल नहीं देगी। इधर, मान भी उन विधायकों पर भरोसा जताएंगे जिन्होंने पार्टी के मुश्किल समय में उनका साथ दिया।पंजाब में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आम आदमी पार्टी के आला नेताओं द्वारा अपने मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को पार्टी के लिए खुली छूट देने की खबरों के बीच कैबिनेट के संभावित गठन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान ने मान को अपने कैबिनेट सहयोगियों के बारे में फैसला करने की पूरी छूट दे दी है। 

और पढ़े  अमेरिका: स्पेस फोर्स के बाद अब AI फोर्स की तैयारी, ट्रंप का बड़ा एलान, बोले- यह अगली औद्योगिक क्रांति

विधायक दल की बैठक में पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद राघव चड्ढा ने इसके संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह कैबिनेट में किन चेहरों को शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार हैं। वे ही तय करेंगे कि कौन मंत्री के रूप में शपथ लेगा। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि मान उन विधायकों पर भरोसा करेंगे जो मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। सूत्रों ने कहा कि मौजूदा विधायक जो फिर से विधायक चुने गए हैं, उनके चुने हुए मुख्यमंत्री मान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।

हरपाल सिंह चीमा : बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री

मंत्रिमंडल में सबसे अहम चेहरा हरपाल सिंह चीमा का है। चीमा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। वे चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टरों और होर्डिंग्स में पार्टी का चेहरा होने के दौरान पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। मान के मुख्यमंत्री चेहरा बनने से पहले पंजाब में पार्टी के पोस्टरों पर तीन चेहरे हुआ करते थे अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और हरपाल सिंह चीमा। कहा जा रहा है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री के पद से नवाजा जा सकता है।

  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…