दिल्ली : PAYTM के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की हुई गिरफ्तारी, जानें क्या है पूरा मामला।।

Spread the love

पेटीएम के संस्थापक (फाउंडर) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा को दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी की कार में टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर की कार में फरवरी में एक लग्जरी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसे कथित रूप से पेटीएम के संस्थापक चला रहे थे। घटना के संबंध में डीसीपी के ड्राइवर कांस्टेबल ने मामला दर्ज कराया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।कांस्टेबल दीपक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अरविंदो मार्ग पर गाड़ी में पेट्रोल भरवाने गया था। आरोप है कि पेटीएम फाउंडर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। इसके बाद वह कार से उतरकर भाग गए। लेकिन दीपक ने कार कार का नंबर नोट कर डीसीपी को घटना की जानकारी दी थी।

इसके बाद डीसीपी के आदेश पर मालवीय नगर थानेे में पेटीएम फाउंडर पर तेज व लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद जांच में पाया गया कि यह कार एक कंपनी के नाम दर्ज है। कंपनी में बात करने पर पता चला कि यह कार विजय शेखर शर्मा के पास है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि उन्हें जमानत दे दी गई थी।


Spread the love
और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष- हंदाला का सऊदी पर साइबर अटैक, ईरान ने अमेरिकी नाकाबंदी की कड़ी आलोचना की
  • Related Posts

    सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के परीक्षा परिणाम,छात्र यहां चेक करें नतीजे..

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिये हैं। बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने अंक…


    Spread the love

    तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *