मोटाहल्दू : लालकुआं से हरीश रावत की हार के इस्तीफे का दौर हुआ शुरू रमेश जोशी ने अपने पद से दिया इस्तीफा!

विधानसभा चुनाव में लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव हारने के बाद अब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हार का जिम्मेदार अपने आपको बताते हुए अपने पदों से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। इस क्रम में सर्वप्रथम कांग्रेस के जिला संगठन सचिव वर्तमान में ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है वही कांग्रेस पार्टी की सेवा करना अभी नहीं छोड़ेंगे।
रमेश चंद्र जोशी जिला संगठन सचिव कांग्रेस नैनीताल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आदरणीय अध्यक्ष महोदय कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनीताल जैसा की आपको विदित है हमारी 56 लालकुआं विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनाव लड़ा जिसका नतीजा बहुत बड़ी हार रही ।इसलिए एक पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ-साथ इस जिले में महत्वपूर्ण पद और जिम्मेदारी आपके द्वारा मेरे को दी गई जिस को निभाने में असफल रहा और इस हार की जिम्मेदारी स्वयं लेते हुए आज अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में हमेशा कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहूंगा।

और पढ़े  पंतनगर- मधुमक्खियों की हिफाजत के लिए करंट का अनूठा कवच तैयार, पंत विवि ने ढूंढा समाधान
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…