उत्तराखंड: 5 साल में यूसीसी से नकल विरोधी कानून तक, धामी सरकार का दावा-इन फैसलों ने बदली प्रदेश की तस्वीर

मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के बीते पांच वर्षों में उत्तराखंड ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। रिपोर्ट कार्ड में भाजपा ने इन कड़े कानूनी सुधारों के माध्यम से कानून आधारित सुशासन का एक नया मॉडल पेश किया है।

27 जनवरी 2025 को उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना। इस कानून ने विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए एक समान नियम सुनिश्चित किए हैं। दूसरी ओर, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रोकने और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए वर्ष 2023 में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके तहत पेपर लीक और नकल माफिया के लिए आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने, अवैध संपत्ति की जब्ती और दोषियों को परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने जैसे कठोर प्रावधान किए गए हैं।

 

धर्मांतरण और उपद्रवियों पर नकेल

सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए वर्ष 2022 में धर्मांतरण विरोधी कानून को और अधिक सख्त बनाया गया, जिससे बल, प्रलोभन या धोखाधड़ी से होने वाले अवैध धर्म परिवर्तन पर प्रभावी रोक लगी है। इसके अतिरिक्त, दंगों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से ही भरपाई करने के लिए लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम, 2024 लागू किया गया है।

 

भू-कानून और अतिक्रमण पर चोट

रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक, प्रदेश के मूल स्वरूप और स्थानीय संसाधनों की रक्षा के लिए लागू सख्त भू-कानून के तहत हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर शेष 11 पर्वतीय जिलों में बाहरी व्यक्तियों के कृषि और उद्यान भूमि खरीदने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, धार्मिक स्थलों की आड़ में हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है और छद्मवेशधारियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि जैसी मुहिम चलाई जा रही है।

और पढ़े  रुद्रपुर: छेड़छाड़ के आरोप में बेटे को ले गई पुलिस, गुस्से में टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़ी महिला
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…