अंकिता भंडारी केस: मामले में नया मोड़, विनोद आर्य ने की अंकिता के दोस्त पुष्पदीप का नार्को टेस्ट कराने की मांग

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चल रहे विवाद में अब विनोद आर्य ने पुष्पदीप का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है। पुष्पदीप अंकिता का दोस्त है। हत्याकांड के बाद उसने पुलिस को मामले से जुड़ी कई जानकारियां दी थीं।

हाल ही में विनोद आर्य ने हरिद्वार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंकिता और पुष्पदीप के बीच हुई निजी व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक किए थे। इस मामले को लेकर अंकिता के माता-पिता ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उनका आरोप था कि उनकी दिवंगत बेटी की निजी बातचीत को सार्वजनिक कर उसकी निजता और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई है।

शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता गांधी पार्क में धरने पर भी बैठे थे। इसके बाद उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन से मुलाकात की थी। एडीजी के निर्देश के बाद राजपुर थाने में विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।

और पढ़े  उत्तरकाशी अग्निकांड: सीएम पहुंचे पवानी गांव, ग्रामीणों से मिले, 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…