मंत्रिमंडल के विस्तार पर होगी माथापच्ची: डीएमके, एनसीपी-एसपी को मिला है नए साल से पहले मंत्री पद का भरोसा

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र के बाद न सिर्फ राजग का कुनबा बढ़ेगा, बल्कि नए सहयोगियों को सरकार में भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। सरकार की योजना परिसीमन-महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को संसद की दहलीज पार कराने के बाद नए साल से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया को पूरी करना है। विधेयक पर सहयोग के दौरान बातचीत में सरकार ने डीएमके और एनसीपी-एसपी को जल्द मंत्रिमंडल विस्तार का भरोसा दिया है।

सूत्रों के मुताबिक विस्तार में डीएमके को दो और एनसीपी-एसपी को एक पद दिया जाना तय है। असली समस्या टीएमसी से टूट कर एनसीपीआई में विलय करने वाले 20 सांसदों की है। इन्हें अयोग्य घोषित करने संबंधी याचिका पर लोकसभा स्पीकर सत्र शुरू होने से तत्काल पहले निर्णय ले सकते हैं। ज्यादा संभावना है कि स्पीकर इस धड़े का एनसीपीआई में विलय को मंजूरी दे देंगे।
कुनबे में कौन-कौन होंगे शामिल?
हाल में अकाली दल ने राजग में वापसी की है। अब डीएमके एनसीपी-एसपी और एनसीपीआई जल्द ही राजग में शामिल होगी।

शिवसेना शिंदे पर भी होगा मंथन
शिवसेना शिंदे गुट अपने मौजूदा आकार के हिसाब से मंत्रिमंडल में दो पद चाह रहा है। शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के दामन थामने के बाद पार्टी के सांसदों की संख्या 7 से बढ़ कर 13 हो गई है। वर्तमान में पार्टी के हिस्से में बस एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद है। पार्टी चाहती है कि जैसे 12 सीटों वाली जदयू के मंत्रिमंडल में दो सदस्य हैं, ठीक वैसा ही फार्मूला उनके लिए भी तय किया जाए।

कब होगा विस्तार?
सूत्रों ने कहा कि तीन दिसंबर को विशेष सत्र समाप्त होने के बाद सरकार विस्तार पर विभिन्न दलों के साथ मंथन करेगी। योजना नए साल से पहले विस्तार को अंतिम रूप देने की है। तब तक एनसीपीआई पर भी रुख स्पष्ट हो जाएगा। सरकार मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का दो पद डीएमके और एक पद एनसीपी-एसपी को देने के लिए तैयार है। डीएमके कनिमोझी, डी. राजा को अपने कोटे से मंत्री बनाना चाहती है।
और पढ़े  राजस्थान: दादा की 14 साल पुरानी ख्वाहिश पोते ने की पूरी, 100 किमी का सफर तय कर हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हन
  • Related Posts

    अमेरिका: लॉस एंजिलिस के तट पर भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर नुकसान, टली विमान की लैंडिंग

    अमेरिका के लॉस एंजिलिस के तट के पास शनिवार (स्थानीय समय) सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पूरे इलाके में तेज कंपन महसूस किया गया। लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई…

    स्पेन में आज आम चुनाव: पीएम सांचेज को चुनौती दे रहे दक्षिणपंथी दल, क्या पहली बार सरकार में आएगी वॉक्स पार्टी?

    स्पेन में आज आम चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में 3.86 करोड़ से ज्यादा लोग वोट डालने के पात्र हैं। चुनाव से तय होगा कि प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज सत्ता…