नई टिहरी बौराड़ी से हरिद्वार जा रही एक बस का अगला दायां टायर अचानक जाम हो गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 22 यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बाद में सभी यात्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।








