चमोली: सड़क के अभाव में तीन किमी. पैदल चली प्रसव पीड़िता, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दिया बेटी को जन्म

गांव में सड़क न होने पर प्रसव पीड़िता तीन किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंची लेकिन पीड़ा अधिक होने के कारण महिला ने रास्ते में ही बेटी को जन्म दिया। महिला के साथ आई ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता और उसके पति ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जच्चा और बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। घटना बीते रविवार की है और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

विकासखंड के गैन-कांगुला-सैंजकट्टा सड़क पर तीन किमी की स्वीकृति न मिल पाने के कारण ग्रामीणों को आज भी पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ग्राम पंचायत गनोली के मौली तोक की गायत्री देवी (24) को शनिवार शाम से दर्द हो रहा था लेकिन गांव में सड़क सुविधा नहीं थी। ऐसे में रविवार सुबह ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी और महिला के पति उसे अस्पताल ले गए।

और पढ़े  रुद्रपुर: छेड़छाड़ के आरोप में बेटे को ले गई पुलिस, गुस्से में टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़ी महिला
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…