आतंक के दौर में वीरानी से उजड़े श्रीनगर के फतेह कदल इलाके में ऐतिहासिक शिव मंदिर (दुर्गेश्वरी मंदिर) में 37 साल बाद फिर से मंत्रों, पूजा-अर्चना, शंख और घंटियों की गूंज सुनाई दी है। अब इस मंदिर का जीर्णोद्धार हो गया है। सदियों पुराने इस मंदिर के फिर से संवरने और आबाद होने की कहानी आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल है। मंदिर के जीर्णोद्धार में कश्मीरी हिंदुओं को स्थानीय मुस्लिम पड़ोसियों और प्रशासन का भरपूर साथ मिला।
टिक्कू ने कहा कि उन्हें अब यहां एक पल के लिए भी 1989 जैसा डर या तनाव महसूस नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पूजा से ठीक एक दिन पहले रात 10 बजे जब वे मंदिर की धुलाई कर रहे थे तो उन्होंने पास के एक मुस्लिम परिवार से पानी मांगा। उस परिवार ने न केवल पानी उपलब्ध कराया, बल्कि मंदिर की सफाई और पूजा शुरू होने की पहल की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि 1989 में जो माहौल खराब हुआ था, वह बुरा दौर बीत चुका है। आज यहां के लोगों के दिलों में सिर्फ प्यार और अपनापन है।








