ईरान समर्थित हूतियों से बढ़ा खतरा: पश्चिम एशिया में अमेरिकियों पर हमले का खतरा, विदेश विभाग ने जारी की चेतावनी

अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। विभाग ने ईरान समर्थित हूतियों द्वारा सशस्त्र हमलों के बढ़ते खतरे और इस क्षेत्र में अमेरिकी सरकारी अधिकारियों तथा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की ईरान की कोशिशों का हवाला दिया है।

क्या सलाह दी? 
क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों के माध्यम से जारी कई बयानों में, विदेश विभाग ने अमेरिकियों को सुरक्षा अलर्ट, उड़ानों के रद्द होने, हवाई क्षेत्र के बंद होने और यात्रा में आने वाली बाधाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
बयान में कहा गया है, ‘पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, क्योंकि ईरान समर्थित हूतियों द्वारा सशस्त्र हमलों का खतरा बढ़ गया है और ईरान इस क्षेत्र में अमेरिकी सरकारी अधिकारियों तथा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। सुरक्षा अलर्ट, उड़ानों के रद्द होने, हवाई क्षेत्र के बंद होने और यात्रा में आने वाली बाधाओं को लेकर सतर्क रहें।’
बयान में क्या है? 
स्टेट डिपार्टमेंट ने आगे कहा कि ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। वहीं, ईरान समर्थित हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई की है, जिसमें नागरिक हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले शामिल हैं। इन हमलों के कारण आम नागरिकों की जान गई है और यात्रा व्यवस्था बुरी तरह बाधित हुई है। इन आक्रामक कार्रवाइयों के तेजी से बढ़ने की आशंका है।

सऊदी सिविल डिफेंस ने क्या बताया? 
सऊदी सिविल डिफेंस के अनुसार, आज इससे पहले सऊदी अरब की राजधानी रियाद में फाइनेंशियल सेंटर के एक टावर को निशाना बनाकर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि यह हमला यमन के हूतियों ने किया है। इस घटना में दो भारतीय नागरिकों समेत कुल 11 लोग घायल हो गए हैं।

एक्स (ट्विटर) पर जारी एक बयान में, सऊदी सिविल डिफेंस के जनरल डायरेक्टोरेट ने बताया कि घायलों में दो सऊदी नागरिक, तीन नेपाली नागरिक और चार मिस्र के नागरिक भी शामिल हैं। सऊदी सिविल डिफेंस ने कहा, ‘रियाद शहर में फाइनेंशियल सेंटर के एक टावर पर हूती आतंकवादी मिलिशिया ने हमला किया। इस घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो सऊदी नागरिक, दो भारतीय नागरिक, तीन नेपाली नागरिक और चार मिस्र के नागरिक शामिल हैं।’
और पढ़े  ओडिशा की ओर बढ़ा चक्रवात 'अकवान': तीन लाख लोग निकाले गए, 941 जगहों पर भूस्खलन की आशंका, 69 ट्रेनें रद्द
  • Related Posts

    यूएन में भारत की दो टूक- आतंकियों के हाथों एआई का दुरुपयोग विश्व के लिए खतरा,भारत ने उठाए चार अहम मुद्दे

    भारत ने संघर्ष के दौरान नई तकनीकों के सकारात्मक इस्तेमाल पर जोर दिया है। भारत ने खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर अपनी बात रखी। उसने कहा कि तकनीक का…

    चीन ने रचा इतिहास: तियांगोंग स्टेशन के लिए रवाना हुआ शेनझोउ-24, तीन अंतरिक्ष यात्रियों में पाकिस्तानी भी शामिल

    चीन ने बुधवार को शेनझोउ-24 क्रू्ड अंतरिक्ष यान लॉन्च किया। इसमें पाकिस्तान के मुहम्मद जीशान अली समेत तीन अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। जीशान अली चीन के क्रू्ड अंतरिक्ष कार्यक्रम में…