दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं,राजधानी में बढ़ी ठंड,जानें किस इलाके में कितना एक्यूआई

बदलते मौसम का असर अब दिल्ली में साफ दिखाई देने लगा है। ठंड बढ़ने लगी है। इस बीच दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार सुबह भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही। दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के अनुसार, सुबह छह बजे तक शहर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 दर्ज किया गया। यह स्तर ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

डीटीयू में 300 पार एक्यूआई पहुंच गया, यहां एक्यूआई 331 दर्ज किया गया। आनंद विहार में 327 और नॉर्थ कैंपस में 314 का एक्यूआई दर्ज किया। वहीं, इग्नू-मैदानगढ़ी और बुराड़ी क्रॉसिंग में वायु गुणवत्ता सूचकांक 304-304 दर्ज किया गया। अशोक विहार में भी वायु गुणवत्ता चिंताजनक रही और यहां एक्यूआई 224 दर्ज किया गया।

इससे पहले मंगलवार को, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रियल-टाइम डेटा के अनुसार, सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 200 था, जिसमें पीएम2.5 मुख्य प्रदूषक के रूप में मौजूद था।
उधर, आईएमडी अनुमान के मुताबिक,अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश नहीं होगी। सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
और पढ़े  दिल्ली एयरपोर्ट: टर्मिनल-3 में जबरन घुसने का प्रयास, सीआईएसएफ जवानों ने चंद सेकंड में किया नाकाम
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने अकाली दल के साथ गठबंधन का स्वागत किया,गठबंधन को वाजपेयी-आडवाणी ने सींचा

    प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस गठबंधन की प्राथमिकता पंजाब और पंजाब के…

    शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश: तनाव के बीच क्यों चुना खास दिन, प्रत्यर्पण को लेकर कहां फंसा पेच?

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से उड़ान…